गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गोरखपुर:अखिलेश के रोड शो में बच्चे की मौत पर भड़के रवि किशन, बोले- चुनावी उन्माद में कुचला गया भविष्य – Ravi Kishan Slams Akhilesh Yadavs Roadshow After 14 Year Old Boys Death Says A Future Was Crushed
गोरखपुर

November 19, 2026

Ravi Kishan Slams Akhilesh Yadavs Roadshow After 14 Year Old Boys Death Says A Future Was Crushed

रवि किशन
नेटवर्क

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से हुई 14 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में भाजपा सांसद रवि किशन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि चुनावी उत्साह और उन्माद में एक बच्चे का भविष्य कुचल दिया गया। बच्चा किसी भी परिवार का हो सकता था। इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में रवि किशन ने कहा कि मृतक बच्चा नाबालिग था और पढ़ाई में अच्छा था। वह अपने माता-पिता के साथ रहता था। उसके पिता भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि परिवार ने अपना एक होनहार बच्चा खो दिया है। यह केवल एक कार्यकर्ता के परिवार का नुकसान नहीं, बल्कि एक बच्चे और उसके भविष्य का अंत है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X