गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भिवानी

Bhiwani News:आभूषण चुराने का आरोपी गिरफ्तार – Accused Of Stealing Jewellery Arrested

November 19, 2026


बवानीखेड़ा। घर का ताला तोड़कर चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में बवानीखेड़ा पुलिस ने मंगलवार को दूसरे आरोपी राहुल निवासी गांव जाटू लोहारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से आठ हजार रुपये बरामद हुए हैं।

गांव जाटू लोहारी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 अक्तूबर को वह बच्चों के साथ गांव गई थी और उसका पति काम के सिलसिले में बाहर था। वापस लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और चांदी के आभूषण गायब थे। शिकायत के आधार पर थाना बवानीखेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

मामले के जांच अधिकारी सुनील कुमार ने 24 अक्तूबर को पहले आरोपी जसबीर निवासी गांव जाटू लोहारी को गिरफ्तार किया था। न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड मिलने पर आरोपी से चोरी की गई एक जोड़ी चांदी की पाजेब और एक जोड़ी चांदी की चुटकी बरामद की गई थी। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राहुल वारदात के दिन जसबीर के साथ मौजूद था। पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X