लालसोट:वन विभाग की टीम पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त – Attack On Forest Department Team In Lalsot One Accused Arrested

दौसा वन विभाग की टीम पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
November 19, 2026

दौसा वन विभाग की टीम पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
लालसोट के मंडावरी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी गजबी मीना को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चेजा पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गई है।
यह घटना 16 नवंबर को हुई थी। राहुवास वन विभाग के नाका प्रभारी उम्मेदसिंह, वनरक्षक मोहनलाल रैगर, हरेती बैरवा और वनमित्र रमेश चंद गुर्जर गश्त पर थे। उन्हें खानपुर के पास चेजा पत्थर से भरी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आती दिखीं। टीम ने ट्रैक्टरों को रुकवाकर चालकों से पत्थर ले जाने के दस्तावेज मांगे। चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिस पर टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान बाइक पर आए 3-4 युवकों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया। कैलाश उर्फ भंडारी मीना और उसके भाई गजबी मीना ने लोहे की सब्बल से हमला किया।
वनकर्मियों को गंभीर चोटें
हमले में वनरक्षक मोहनलाल रैगर के सिर में गंभीर चोट आई और 15 टांके लगे। नाका प्रभारी उम्मेदसिंह का भी सिर फूट गया। अन्य कर्मचारी हरेती बैरवा और रमेश चंद गुर्जर को भी चोटें आईं। हमलावर वनकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करते हुए पांचों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर फरार हो गए।
पुलिस की विशेष टीम ने की गिरफ्तारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए दौसा पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने विशेष टीम बनाने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा और वृत्ताधिकारी सत्यनारायण यादव की निगरानी में टीम बनी। मंडावरी थानाधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा ने टीम का नेतृत्व किया। टीम ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी गजबी मीना को गिरफ्तार किया। लालसोट-मंडावरी क्षेत्र में चेजा पत्थर का अवैध खनन लंबे समय से चल रहा है, जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और अवैध खनन करने वालों को बख्शने का वादा किया है।
November 18, 2026
जिले के लालसोट उपखण्ड मुख्यालय पर फल-सब्जी मंडी में बुधवार दोपहर एक मामूली सी बात ने बड़ा रूप ले लिया। बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक दुकानदार ने धारदार हथियार से दो युवकों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर […]
November 18, 2026
पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच दौसा पंचायत समिति के प्रधान पद का इतिहास एक बार फिर चर्चा में है। यहां प्रधान की कुर्सी पर पिछले 67 साल से कांग्रेस का दबदबा रहा है। वर्ष 1959 में पंचायत राज व्यवस्था की शुरुआत के बाद से अब तक 13 नेता प्रधान की कुर्सी संभाल चुके हैं। […]
November 17, 2026
जिले के लालसोट में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लालसोट, नांगल राजावतान और दौसा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
