गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सिरोही:पंचायत चुनाव की मतगणना कल, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जायजा लिया – Sirohi: Panchayat Election Vote Counting On November 20, Administration Completes Preparations
सिरोही

सिरोही:पंचायत चुनाव की मतगणना कल, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जायजा लिया – Sirohi: Panchayat Election Vote Counting On November 20, Administration Completes Preparations

November 19, 2026


Sirohi: Panchayat Election Vote Counting on November 20, Administration Completes Preparations

व्यवस्थाओं का जायजा लेते प्रशासनिक अधिकारी

विस्तार

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार 20 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना होगी। मतगणना निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी सिलसिले में जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर और पुलिस अधीक्षक अजयसिंह राठौड़ ने मतगणना केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल पर पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्यवेक्षक कक्ष, मीडिया सेंटर, निर्वाचन कक्ष, कैंटीन, पार्किंग, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए मतगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: दौसा बाइपास पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टक्कर में कई घायल, लंबा जाम

मतगणना केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया, ताकि मतगणना के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

चुनाव परिणाम को लेकर कयासों का दौर

उधर चुनाव परिणाम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थक अपने-अपने दावों और आकलनों के आधार पर जीत-हार के समीकरणों पर चर्चा कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें शुक्रवार को होने वाली मतगणना और उसके परिणामों पर टिकी हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X