सिरोही:पंचायत चुनाव की मतगणना कल, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जायजा लिया – Sirohi: Panchayat Election Vote Counting On November 20, Administration Completes Preparations

व्यवस्थाओं का जायजा लेते प्रशासनिक अधिकारी
November 19, 2026

व्यवस्थाओं का जायजा लेते प्रशासनिक अधिकारी
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार 20 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना होगी। मतगणना निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी सिलसिले में जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर और पुलिस अधीक्षक अजयसिंह राठौड़ ने मतगणना केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल पर पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्यवेक्षक कक्ष, मीडिया सेंटर, निर्वाचन कक्ष, कैंटीन, पार्किंग, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए मतगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें: दौसा बाइपास पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टक्कर में कई घायल, लंबा जाम
मतगणना केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया, ताकि मतगणना के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
चुनाव परिणाम को लेकर कयासों का दौर
उधर चुनाव परिणाम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थक अपने-अपने दावों और आकलनों के आधार पर जीत-हार के समीकरणों पर चर्चा कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें शुक्रवार को होने वाली मतगणना और उसके परिणामों पर टिकी हैं।
November 17, 2026
जिला कलेक्टर कार्यालय विस्तार पंचायती राज चुनाव 2026 के चुनावी मुकाबले का अब निर्णायक दौर आ गया है। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 20 नवंबर को होगा। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुक्रवार सवेरे 8 बजे से सिरोही के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन में शुरू […]
November 15, 2026
जिस नगर पालिका पर शहर के विकास कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी की जिम्मेदारी है, उसी के कार्यालय के बाहर बने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण सवालों के घेरे में है। राजस्थान के आबूरोड में हैंडपंप के व्यर्थ पानी को संरक्षित करने के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने का मामला विवादों में आ […]
November 13, 2026
सिरोही जिले की ग्राम पंचायत कारोली का कार्यालय दूसरी जगह शिफ्ट करने की कथित कवायद को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और उपसरपंच की ओर से गोलिया गांव के राजकीय विद्यालय में पंचायत कार्यालय संचालित करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर […]
