गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
लखीमपुर खीरी:शादी वाले घर में घुसा चोर, दो मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये किए चोरी – Thief Entered The House And Stole Cash And Mobile Phone In Lakhimpur Kheri
लखीमपुर-खीरी

लखीमपुर खीरी:शादी वाले घर में घुसा चोर, दो मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये किए चोरी – Thief Entered The House And Stole Cash And Mobile Phone In Lakhimpur Kheri

November 19, 2026


thief entered the house and stole cash and mobile phone in Lakhimpur kheri

कमरे में खुली मिली अलमारी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मोहल्ला महाराजनगर निवासी रियाज अहमद मज्जू के घर चोर ने नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। तीन दिन पहले ही उनके घर में बेटे और बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद घर में मेहमानों की आवाजाही भी थी। इसी बीच चोर ने वारदात को अंजाम दिया। 

पीड़ित परिवार की नाजिया ने बताया कि बुधवार रात में किसी वक्त घर में एक चोर घुस आया। उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। चोर दो मोबाइल फोन और करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया। 

परिवार के लोगों का कहना है कि चोर जेवर चुराने की नीयत से घुसा था, लेकिन घर की एक महिला जाग गई तो उसे तमंचा दिखाया और भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X