गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:एसएस पब्लिक स्कूल और डॉ. रिजवी लर्नर्स ने दर्ज की जीत – Ss Public School And Dr. Rizvi Learners Recorded A Win

November 19, 2026


जौनपुर। सिद्दीकपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में बुधवार को दिवंगत समर बहादुर सिंह तीन दिवसीय अंतरविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन चार मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। पहले मुकाबले में एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर ने मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में डॉ. रिजवी लर्नर्स ने डालिम्स सनबीम स्कूल को 2-1 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में डॉ. रिजवी लर्नर्स ने एसएस पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराया। वहीं, चौथे मैच में मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय ने डालिम्स सनबीम स्कूल को 2-1 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता के अगले चरण में पहला सेमीफाइनल एसएस पब्लिक स्कूल और मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के बीच, जबकि दूसरा सेमीफाइनल डॉ. रिजवी लर्नर्स और डालिम्स सनबीम स्कूल के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक विनय गुप्ता और रोमी यादव मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X