गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पहला टेस्ट:भारत के सामने दीवार बनकर खड़े हुए निकोल्स-फिलिप्स, आखिरी दो सत्र में कैसे बनाया दबाव? बुमराह चमके – Ind Vs Nz Test Highlights India Vs New Zealand 1st Test Day 1 Scorecard Key Moments
क्रिकेट

पहला टेस्ट:भारत के सामने दीवार बनकर खड़े हुए निकोल्स-फिलिप्स, आखिरी दो सत्र में कैसे बनाया दबाव? बुमराह चमके – Ind Vs Nz Test Highlights India Vs New Zealand 1st Test Day 1 Scorecard Key Moments

November 19, 2026


IND vs NZ Test Highlights India vs New Zealand 1st Test Day 1 Scorecard Key moments

जसप्रीत बुमराह
– फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेला जा रहा पहले टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। जसप्रीत बुमराह की अगुआई में तेज गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करने में ज्यादा देर नहीं लगाई और पहले ही सत्र में न्यूजीलैंड को चार झटके दिए और दूसरे सत्र में उनकी आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। हालांकि, इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स भारतीय गेंदबाजों के सामने दीवार बनकर खड़े हुए और कीवी टीम को मुश्किल से उबारा। 

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में पांच विकेट पर 243 रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय निकोल्स 221 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 113 रन और ग्लेन फिलिप्स 182 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 94 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिए बुमराह को अब तक तीन विकेट मिले, जबकि अंशुल कंबोज और आकाश दीप ने एक-एक विकेट लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X