Chitrakoot News:रमेश कोल व हरी लाल बने सपा के जिला उपाध्यक्ष – Ramesh Kol And Hari Lal Appointed As Sp District Vice-presidents
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवशंकर लाल यादव ने बरगढ़ के रमेश कोल व हरी लाल पाल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओंं ने खुशी का इजहार किया और उन्हें बधाईयां दीं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया और कहा कि जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करेंगे और जनता की समस्याओं को पार्टी मंच से उठाएंगे। (संवाद)
