गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ये है यूपी पुलिस:मारपीट हुई तब पीड़ित था 10 किमी दूर, फिर भी एफआईआर में नाम; इस बात के लिए मांगी रिश्वत – Agra Police Accused Of Taking 15,000 Bribe To Remove Name From Fir
कासगंज

ये है यूपी पुलिस:मारपीट हुई तब पीड़ित था 10 किमी दूर, फिर भी एफआईआर में नाम; इस बात के लिए मांगी रिश्वत – Agra Police Accused Of Taking 15,000 Bribe To Remove Name From Fir

November 19, 2026


Agra Police Accused of Taking 15,000 Bribe to Remove Name From FIR

agra police
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के इरादत नगर थाने में मारपीट के मामले में दर्ज प्राथमिकी से एक आरोपी का नाम निकालने के लिए पुलिसकर्मियों पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। मामले में बुधवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के रौनक ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ दीवानी स्थित भारत माता की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल के जांच के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।

मामले के अनुसार, 30 अगस्त को हुई मारपीट की घटना में हरेंद्र ने 4 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें श्याम उर्फ श्यामू, रिंकू, रविन्द्र उर्फ गोरा और गोरा निवासी ग्राम दूदीपुरा को नामजद किया गया। आरोप लगाया गया कि श्यामू के पास घटना के समय से दो घंटे बाद तक की सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें वह घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर दिखाई दे रहा है। फुटेज समेत सभी साक्ष्य विवेचक और एसीपी को देने के बावजूद उसका नाम विवेचना से नहीं निकाला गया।

आरोप है कि आईओ ने अधिकारियों के नाम पर 15 हजार रुपये लिए। एसीपी शमसाबाद राम प्रवेश गुप्ता पर भी जनप्रतिनिधि के दबाव का हवाला देकर जल्द हाजिर होने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया। डीसीपी पूर्वी का कहना है कि आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X