गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लुधियाना

Ludhiana News:सांघा ने पीएयू में अतिरिक्त निदेशक संचार का कार्यभार संभाला – Sangha Took Charge As Additional Director Of Communication At Pau

November 19, 2026


लुधियाना। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में प्रख्यात कीट वैज्ञानिक डॉ. कमलदीप सिंह सांघा ने वीरवार को अतिरिक्त निदेशक संचार का कार्यभार संभाला। उन्हें कृषि अनुसंधान, शिक्षण और प्रसार के क्षेत्र में करीब तीन दशकों का अनुभव है।

पीएयू के कुलपति डॉ. हरविंदर सिंह धालीवाल ने सांघा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सांघा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय का मीडिया संवाद अधिक प्रभावी होगा। इससे कृषि तकनीकों, नई फसल किस्मों और अनुसंधान उपलब्धियों को किसानों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। पदभार संभालने के बाद सांघा ने कहा कि पीएयू हमेशा से किसानों के साथ मजबूत संपर्क स्थापित करने में अग्रणी रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X