गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालंधर

Jalandhar News:पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास देसी कट्टे संग युवक काबू – Youth Apprehended With A Country-made Firearm Near Polytechnic College

November 19, 2026


फिरोजपुर। शहर में पुलिस ने पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास एक युवक को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल उर्फ राही निवासी गोल बाग, फिरोजपुर शहर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ फिरोजपुर के एएसआई गुरदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। मुखबिर ने बताया था कि राहुल के पास अवैध देसी कट्टा है। वह पॉलीटेक्निक कॉलेज के नजदीक देसी कट्टा लेकर घूम रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X