गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालंधर

Jalandhar News:एसएसपी ने किया फगवाड़ा के थानों का निरीक्षण – Ssp Inspected Police Stations In Phagwara

November 19, 2026


फगवाड़ा। जिला कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने मंगलवार रात फगवाड़ा सब डिवीजन के विभिन्न पुलिस थानों और नाकों की अचानक चेकिंग की। उन्होंने रात के समय पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसएसपी तूरा ने सब डिवीजन के प्रवेश और निकास मार्गों पर लगाए गए पुलिस नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने तैनात पुलिस कर्मचारियों की मुस्तैदी, ड्यूटी प्रबंधों और रात की गश्त की जानकारी ली। इस मौके पर एसपी फगवाड़ा मेजर सिंह और डीएसपी फगवाड़ा पलविंदर सिंह भी मौजूद थे। एसएसपी ने थाना सिटी, थाना सदर और थाना सतनामपुरा सहित अन्य थानों का दौरा कर कामकाज जांचा। गौरव तूरा ने बताया कि चेकिंग का उद्देश्य रात की पुलिस कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था परखना था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X