Delhi Ncr News:आईजीएनसीए में लोक-शास्त्रीय कला संबंधों पर चर्चा – Discussion On The Connections Between Folk And Classical Arts At Ignca
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) की ओर से बृहस्पतिवार को जनजातीय गौरव दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ‘ज्ञानपथ’ शृंखला के तहत विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रो. आनंद बर्धन ने कहा कि जनजातीय कला भारतीय कला और सांस्कृतिक परंपरा की अभिन्न धारा है। भारतीय संस्कृति का विकास लोक, स्थानीय और देशज परंपराओं के आपसी संवाद और समन्वय से हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने की। संवाद
