अनूपगढ़:आरडीएक्स और हथियार बरामदगी मामले में बड़ी कामयाबी, एक लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 23 नवंबर तक रिमांड – Anupgarh: Key Accused In 8 Kg Rdx Seizure Arrested, Also Wanted In Punjab Grenade Attack Case

हिरासत में आरोपी
November 19, 2026

हिरासत में आरोपी
राजस्थान एटीएस ने जिले के रावला मंडी क्षेत्र के गांव 12 केएनडी में आरडीएक्स और हथियार मिलने के मामले में मुख्य आरोपी कुलवंत उर्फ सूखा को गिरफ्तार किया है। एटीएस की टीम आरोपी को पंजाब की फिरोजपुर जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आई है। इसके बाद टीम ने आरोपी को घड़साना न्यायालय में पेश किया, जहां से एटीएस को 23 नवंबर तक आरोपी की पुलिस रिमांड मिली है। एटीएस निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि कुलवंत उर्फ सूखा से पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जाएगी। इस पूछताछ के जरिये मामले के विभिन्न पहलुओं तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जाएंगी।
पंजाब के हमले में भी था वांछित
मुख्य आरोपी कुलवंत उर्फ सूखा पंजाब में हुए एक गंभीर अपराध में भी शामिल रहा है। वह पंजाब के जलालाबाद में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में भी काफी समय से वांछित चल रहा था। पंजाब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। एटीएस की टीम अब आरोपी से उसके नेटवर्क और अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें: जयपुर: राजस्थान में विदेशी MBBS डिग्री फर्जीवाड़ा, SOG ने 5 और आरोपी दबोचे
पाकिस्तान से जुड़े तारों की पड़ताल
यह मामला 13 अक्तूबर का है, जब अनूपगढ़ जिले के रावला मंडी क्षेत्र स्थित गांव 12 केएनडी में लगभग 8 किलोग्राम आरडीएक्स और अन्य हथियार बरामद हुए थे। इस बरामदगी के बाद सुरक्षा और जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान से विस्फोटक सामग्री व हथियार भारत पहुंचाए जाने के कोण से अपनी जांच शुरू की थी। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब राजस्थान एटीएस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और विस्फोटक पहुंचाने वाली कड़ियों की जांच कर रही है। आरोपी से 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जाएगी।
November 19, 2026
संदिग्ध ड्रोन की जांच करते सुरक्षा अधिकारी विस्तार अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब आठ किलोमीटर अंदर स्थित कच्ची थेड़ी इलाके में गुरुवार दोपहर एक संदिग्ध ड्रोन रिहायशी बस्ती के पास गिर गया। यह घटना दोपहर लगभग 12:35 बजे हुई, जब नई विकसित हो रही कॉलोनी मुस्लिम बस्ती के पास हवा में लहराता हुआ यह ड्रोन अचानक […]
November 18, 2026
रेलवे ट्रैक धमाके से पहले का वीडियो सामने आया विस्तार श्रीगंगानगर में तीन नवंबर को हुए रेल ट्रैक धमाके की जांच में पुलिस को होटल के रजिस्टर, मोबाइल लोकेशन और वीडियो फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। जांच से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार आरोपियों ने होटल में अपनी असली पहचान से कमरा लिया था। उनके […]
November 16, 2026
अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर हुए धमाके के आरोपी विस्तार अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर हुए धमाके के मामले में साथी देवेंद्र सिंह के साथ गिरफ्तार मुख्य आरोपी 21 वर्षीय महकदीप कौर के तार भी सीधे सीमापार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े मिले हैं। पाकिस्तानी एजेंट ने महकदीप कौर को पहले अपने प्यार के जाल […]
