शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मानवेंद्र हत्याकांड:मुख्य आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, साथी उदयवीर भी गिरफ्तार – Manvendra Murder Encounter Main Accused Shot Arrested
हाथरस

मानवेंद्र हत्याकांड:मुख्य आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, साथी उदयवीर भी गिरफ्तार – Manvendra Murder Encounter Main Accused Shot Arrested

November 19, 2026


Manvendra Murder Encounter Main Accused Shot Arrested

पुलिस मुठभेड़ में घायल गोपाल को ले जाती पुलिस
– फोटो : पुलिस

विस्तार

हाथरस में बिसाना के मानवेंद्र हत्याकांड में पुलिस को बृहस्पतिवार देर शाम बड़ी कामयाबी मिली। एसओजी और चंदपा पुलिस की संयुक्त टीम की चंदपा-महमूदपुर ब्राह्मणान मार्ग पर बंबे के पास आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने घेराबंदी के दौरान टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी गोपाल के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही हत्याकांड में शामिल उदयवीर को भी पकड़ लिया गया। दोनों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त स्पलेंडर बाइक बरामद हुई है। घायल गोपाल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घेराबंदी देख पुलिस पर झोंके फायर

एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि पुलिस को आरोपियों के बंबा मार्ग से गुजरने की सटीक सूचना मिली थी। इस पर एसओजी और चंदपा पुलिस की टीम ने चंदपा से महमूदपुर ब्राह्मणान जाने वाले पगडंडी रास्ते पर बंबे के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोपाल के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान गोपाल पुत्र खगेंद्र सिंह निवासी मांगरौल बड़ी पार्टी, थाना सिकंदरा, आगरा के रूप में हुई। पुलिस ने छानबीन के दौरान हत्याकांड में सामने आए उदयवीर निवासी हीरागढ़ी, थाना चंदपा को भी गिरफ्तार कर लिया। उदयवीर, गोपाल के भाई कृष्णा उर्फ सीके का ससुर है। एसपी के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X