Hathras News:वेतन बिल में लापरवाही पर वरिष्ठ सहायक को चेतावनी – Warning Issued To Senior Assistant Over Negligence Regarding Salary Bills
सहपऊ में परिषदीय शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन बिल तैयार करने में लापरवाही बरतने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वरिष्ठ सहायक शिवकुमार को चेतावनी दी है। साथ ही लंबित कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को निर्देश देने के बावजूद वेतन बिल संबंधी कार्य समय से पूरा नहीं किया गया। वरिष्ठ सहायक नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित भी नहीं हो रहे हैं। इसे उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना मानते हुए उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहपऊ में उपस्थित होकर कार्य पूरा करने को कहा गया है। कनिष्ठ सहायक बसंतलाल को तीन दिन में अभिलेख लेकर अपनी निगरानी में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
