शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर – Head-on Collision Between Two Bikes; Both Riders Critically Injured

November 19, 2026


बोदरवार। गोरखपुर-कप्तानगंज मार्ग पर बगहा बीर बाबा मंदिर के पास बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पचार निवासी अनुज गौड़ पुत्र संजय गोंड बाइक से पिपराइच की ओर से बोदरवार आ रहे थे। वहीं, अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मुजडीहा बाजार निवासी धर्मराज साहनी पुत्र पारस साहनी बाइक से बोदरवार की ओर से पिपराइच जा रहे थे। इसी दौरान बगहा बीर बाबा मंदिर के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे बोदरवार पुलिस चौकी के सिपाही धर्मेंद्र यादव और सौरभ सिंह ने क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लिया और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X