शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kasganj News:पैंथर टीम ने जुनैद मियां को किया सम्मानित – Panther Team Honored Junaid Miyan
कासगंज

Kasganj News:पैंथर टीम ने जुनैद मियां को किया सम्मानित – Panther Team Honored Junaid Miyan

November 19, 2026


Panther Team honored Junaid Miyan.

फोटो 15 – समाजसेवी जुनैद मियां को सम्मानित करती पैंथर टीम। स्त्रोत : संगठन

पटियाली। युवाओं को खेलों से जोड़ने व प्रोत्साहित करने के योगदान पर गांव रुस्तमपुर की पैंथर टीम (युवा खेल क्रांति) ने बृहस्पतिवार को बसपा नेता जुनैद मियां को फूल-मालाओं से स्वागत कर भारत का संविधान भेंट करते हुए सम्मानित किया।

संस्थापक राधेश्याम शाक्य ने कहा कि जुनैद मियां के आर्थिक सहयोग व प्रेरणा से युवा नशे से दूर होकर खेलों की ओर बढ़ रहे हैं। जुनैद मियां ने युवाओं को शिक्षा, अनुशासन व संविधान के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया तथा खेलों को युवाओं के लिए मजबूत आधार बताया।

पैंथर टीम के प्रयास की भी उन्होंने सराहना की। इस दौरान एडवोकेट कश्मीर सिंह गौतम, विवेक बघेल, योगेंद्र सिंह शाक्य सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X