Auraiya News:दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार – Husband Accused Of Dowry Death Arrested
औरैया। पुलिस ने गुरुवार को पत्नी की हत्या के आरोपी पति अंकित तिवारी को गिरफ्तार किया। नारायनपुर निवासी रामसरन दुबे ने बेटी आकांक्षा की शादी साल 2025 में जालौन के गांव सलेमपुर छिरिया निवासी अंकित से की थी। इसी वर्ष जून में आकांक्षा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच सीओ बिधूना कर रहे थे। फरार अंकित तिवारी को कानपुर-इटावा हाईवे पर सत्तेश्वर मंदिर कट के पास से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। (संवाद)
