शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
एटा

Etah News:हार्ट अटैक और कैंसर की बीमारी से दो की मौत – Two Deaths Due To Heart Attack And Cancer

November 19, 2026


एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो लोगों को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुधवार रात मुनेश सिंह (75) निवासी नगला फरीद को परिजन लेकर आए। बेटे संजीव ने बताया कि रात के वक्त अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। वहीं, बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे निरोग सिंह (50) निवासी घिलौआ को परिजन लेकर आए। बेटे अंकित ने बताया कि वह गुर्दे के कैंसर से पीड़ित थे। निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। दोपहर के वक्त अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

—वर्जन—

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो लोगों को परिजन लेकर आए। इसमें बुजुर्ग की हार्ट अटैक और युवक की कैंसर से मौत हुई है। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना घर ले गए। – डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X