शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर चार की मौत, तीन गंभीर; उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले थे मृतक – Four Youths Killed In A Head-on Collision Between A Car And A Bike Chausa Buxar Bihar News
पटना

बिहार:कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर चार की मौत, तीन गंभीर; उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले थे मृतक – Four Youths Killed In A Head-on Collision Between A Car And A Bike Chausa Buxar Bihar News

November 19, 2026


four youths killed in a head-on collision between a car and a bike chausa buxar bihar news

दुर्घटनाग्रस्त कार की हालत से हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विस्तार

गुरुवार की रात राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। क्षतिग्रस्त वाहनों के बीच फंसे लोगों को देखकर आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गहमर थाना क्षेत्र अंतर्गत भतउरा गांव के पांच युवक आई-20 कार से रामगढ़-मोहनिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सोनपा गांव के तीन युवक बाइक से मुख्य सड़क पर निकल रहे थे। तभी दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार अरुण कुमार (22 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका दाहिना पैर भी कट गया। वहीं, बाइक पर सवार शिवम और शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए।

उधर, कार में सवार इरफान, अरबाज और बादल ने भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कार सवार सम्राट कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही राजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दो घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही दोनों गांवों में मातम पसर गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही हादसे में चार युवकों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच करने में जुटी हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X