जबलपुर:बाघों की मौत पर अधूरी रिपोर्ट से हाईकोर्ट नाराज, कान्हा टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर तलब – High Court Takes A Stern Stance On Tiger Deaths Due To Canine Distemper Virus In Kanha

कान्हा में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस बाघों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त
November 19, 2026

कान्हा में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस बाघों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त
जबलपुर। कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) के संक्रमण से बाघों की मौत के मामले में राज्य सरकार की ओर से आधी-अधूरी रिपोर्ट पेश किए जाने पर हाईकोर्ट की युगलपीठ ने नाराजगी जताई है। अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या नर्सरी के बच्चों की तरह कक्षा लगाकर समझाना पड़ेगा कि न्यायालय ने क्या जानकारी मांगी थी। युगलपीठ ने कान्हा टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर को तलब करते हुए अगली सुनवाई 30 नवंबर को निर्धारित की है। साथ ही अगली सुनवाई में महाधिवक्ता को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
मुंबई के चेंबूर निवासी अधिवक्ता एवं वन्यजीव प्रेमी सुबित चक्रवर्ती की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि अप्रैल और मई माह में आठ बाघों की मौत हुई है। इन बाघों की मौत का कारण संदिग्ध कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) संक्रमण बताया गया है। याचिकाकर्ता ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की गाइडलाइन के अनुरूप मौतों के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग की है।
पढे़ं: पीडब्ल्यूडी की एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की मौत पर भाई ने उठाए सवाल, पति और ससुर पर लगाए हत्या के आरोप
पिछली सुनवाई के दौरान युगलपीठ ने सितंबर और अक्टूबर माह में हुई बाघों की मौत के कारणों से संबंधित रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे। राज्य सरकार की ओर से पेश रिपोर्ट का अवलोकन करने पर अदालत ने पाया कि यह रिपोर्ट केवल 8 अक्टूबर तक की है, जबकि इस संबंध में आदेश 26 अक्टूबर को जारी किए गए थे।
रिपोर्ट में उल्लेख किया गया था कि सीडीवी संक्रमण के कारण संदिग्ध रूप से एक बाघ की मौत हुई है। हालांकि, बाघ की मौत जिस स्थान पर हुई, वह कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में नहीं आता है।
याचिका की सुनवाई के दौरान इंटररेग्नम पीरियड का अर्थ पूछे जाने पर सरकार के अधिवक्ता संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने तीखी टिप्पणी करते हुए पूछा कि क्या इसका अर्थ समझाने के लिए नर्सरी की कक्षा लगवानी पड़ेगी। अदालत ने कहा कि बाघों की मौत जैसा संवेदनशील विषय है, लेकिन सरकार की ओर से पेश जानकारी में अपेक्षित गंभीरता दिखाई नहीं दे रही है।
युगलपीठ ने अगली सुनवाई पर कान्हा टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही महाधिवक्ता को स्वयं पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अंशुमान सिंह, राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता नीलेश यादव तथा केंद्र सरकार की ओर से डिप्टी सॉलिसिटर जनरल सुयश मोहन गुरु उपस्थित हुए।
November 19, 2026
दुर्घटना विस्तार मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे आग ताप रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसा जबलपुर के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर भेड़ाघाट थाना क्षेत्र […]
November 19, 2026
आईपीएस तरुण नायक विस्तार मध्यप्रदेश पुलिस को पहली बार नहीं, बल्कि अब एक निर्धारित अधिकृत प्रवक्ता के रूप में डीआईजी तरुण नायक की जिम्मेदारी तय की गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों की बैठक में विभाग का प्रवक्ता नियुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने 2009 बैच के आईपीएस […]
November 19, 2026
कोर्ट। सांकेतिक तस्वीर। विस्तार दूसरे व्यक्ति की जमानत कराने के लिए फर्जी एफडी को असली बताकर जमानतदार बनने वाले आरोपी को अदालत ने दोषी ठहराया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हेमलता अहिरवार की अदालत ने आरोपी मोहम्मद शाहरूख उर्फ सलीम को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की पांच धाराओं में एक-एक साल के साधारण कारावास और […]
