शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शोषित-वंचितों के लिए जारी रहेगा संघर्ष :राजभर – The Struggle For The Exploited And The Deprived Will Continue: Rajbhar
अंबेडकर नगर

शोषित-वंचितों के लिए जारी रहेगा संघर्ष :राजभर – The Struggle For The Exploited And The Deprived Will Continue: Rajbhar

November 20, 2026


The struggle for the exploited and the deprived will continue: Rajbhar

सम्मनपुर के सिकंदरपुर लारपुर में बृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से आयोजित शोष

हजपुरा। सम्मनपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर लारपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से शोषित-वंचित जागरूकता अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने गरीबों व वंचित जातियों की समस्याओं, शिक्षा, इलाज में आर्थिक सहायता और आरक्षण के मुद्दे पर अपनी बात रखी। कहा कि उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

राजभर ने कहा कि वह खुद गरीबी से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचे हैं, इसलिए गरीब परिवारों की परेशानियों को अच्छी तरह समझते हैं। तहसील, ब्लॉक या जिला स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर लोग सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले में किसी गरीब को गंभीर बीमारी है या ऑपरेशन की जरूरत है तो इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। प्रभारी मंत्री ने पिछड़े वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सभी पिछड़ी जातियों तक पहुंचाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि नाई, पाल, प्रजापति, विश्वकर्मा, निषाद, केवट, मल्लाह, राजभर और चौहान समेत वंचित जातियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी है। उन्होंने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट का भी उल्लेख किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X