शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:सिंदूर भरकर पत्नी बनाया, करवाचौथ भी मनाया, अब शादी से किया इनकार; युवती ने चार साल तक शोषण का लगाया आरोप – Accusation Of Exploiting A Young Woman For Four Years Under Pretext Of Marriage
नोएडा

यूपी:सिंदूर भरकर पत्नी बनाया, करवाचौथ भी मनाया, अब शादी से किया इनकार; युवती ने चार साल तक शोषण का लगाया आरोप – Accusation Of Exploiting A Young Woman For Four Years Under Pretext Of Marriage

November 20, 2026


Accusation of exploiting a young woman for four years under pretext of marriage

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर 4 साल तक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया। वो पति-पत्नी की तरह रहे। करवाचौथ व अन्य त्योहार मनाए लेकिन शादी से करने से मना कर दिया। अब आरोपी जान से मारने की धमकी और परिवार को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक व उसके दोस्त पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। 

ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाली युवती ने केस दर्ज कराया है कि वर्ष 2023 में जीवनसाथी वेबसाइट से उसकी मुलाकात आरोपी वैभव अस्थाना से हुई। वहां से बातचीत शुरू हुई और फिर एक साल तक आपसी संबंध में रहे। तभी वैभव ने शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई। आरोप है कि वैभव के पिता ने दूसरी जाति होने के कारण शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद वो गांव चला गया, लेकिन बीच-बीच में युवती से मिलने आता रहा। 

आरोप है कि वर्ष 2025 में वैभव अचानक उससे संपर्क तोड़कर गायब हो गया। युवती की दूसरी जगह शादी तय हो गई। आरोपी है कि करीब एक साल बाद आरोपी वैभव ने दूसरे नंबर से फोन कर संपर्क किया और शादी का भरोसा देकर फिर संबंध शुरू कर दिए। तब  युवती ने भरोसे में आकर शादी भी तोड़ दी। आरोप है कि वैभव ने उसे अपने घर बुलाया।

मांग में सिंदूर भरकर पत्नी की तरह साथ रखा। आरोप है कि दिवाली के बाद जब शादी की बात की तो वैभव ने फोन बंद कर दिया। वो उसके ऑफिस पहुंची तो वहां पर अपमानित किया। आरोपी ने उसके चरित्र और परिवार पर अभद्र टिप्पणियां कीं। शादी करने से इन्कार कर दिया। अब 13 नवंबर से उसे फोन कर धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X