शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आगरा में जलसंकट:यमुनापार के पांच हजार घरों में दो दिन नहीं आएगा पानी, टैंकर मंगाने के लिए नोट करें ये नंबर – Water Supply Will Be Disrupted To Five Thousand Households In Agra
आगरा

आगरा में जलसंकट:यमुनापार के पांच हजार घरों में दो दिन नहीं आएगा पानी, टैंकर मंगाने के लिए नोट करें ये नंबर – Water Supply Will Be Disrupted To Five Thousand Households In Agra

November 20, 2026


आगरा के रामबाग चौराहे पर पुल के नीचे मेट्रो पिलर के लिए पानी की लाइन शिफ्टिंग कार्य से शुक्रवार और शनिवार को कालिंदी विहार और ट्रांस यमुना क्षेत्र के पांच हजार घरों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। डेढ़ दर्जन पॉश कॉलोनियों में शनिवार दोपहर तक पानी नहीं आएगा।

जलकल विभाग ने शुक्रवार रात 8 बजे से शनिवार दोपहर 12 बजे तक लगातार 16 घंटे जलापूर्ति बंद रखने की घोषणा की है। छत्ता जोन के अधिशासी अभियंता प्रेम प्रताप सिंह ने बताया कि मेट्रो कॉरिडोर निर्माण कार्य के कारण शाहदरा, नुनिहाई, ट्रांस यमुना फेज-2, नरायच, नगला रामबल, सती नगर, श्याम नगर, कैला देवी मंदिर क्षेत्र, कृष्णा कॉलोनी और श्याम विहार कॉलोनी में पानी की आपूर्ति नहीं होगी।

इसके साथ ही सौदान सिंह डिग्री कॉलेज क्षेत्र, बसेरा कॉलोनी, महावीर नगर, बालाजी नगर, कालिंदी विहार, एडीए कॉलोनी, कांशीराम आवास और नगला बिहारी सहित आसपास के इलाकों में भी पेयजल व्यवस्था प्रभावित रहेगी। विभाग ने नागरिकों से असुविधा से बचने के लिए आवश्यकतानुसार पानी खर्च करने की अपील की है।

आपात स्थिति में लोगों को राहत देने के लिए जलकल विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। पेयजल टैंकर मंगाने के लिए नागरिक विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-2702722 या कंट्रोल रूम नंबर 8192095401 पर संपर्क कर सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X