शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:विश्वनाथ धाम की सुरक्षा के लिए नमो घाट, सरायमोहाना के पास होंगे सीआरपीएफ के बेस; मिलेगा सुरक्षित माहौल – Review Conducted Everything From Police Deployment Weaponry Across Nine Districts Mapping Polling Booths
वाराणसी

यूपी:विश्वनाथ धाम की सुरक्षा के लिए नमो घाट, सरायमोहाना के पास होंगे सीआरपीएफ के बेस; मिलेगा सुरक्षित माहौल – Review Conducted Everything From Police Deployment Weaponry Across Nine Districts Mapping Polling Booths

November 20, 2026


Review conducted everything from police deployment weaponry across nine districts mapping polling booths

सुरक्षा में सीआरपीएफ जवान (सांकेतिक तस्वीर)।

विस्तार

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो नए बेस बनाकर बाबा विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था अचूक की जाएगी। आदिकेशव घाट के पास सरायमोहाना (अभिलेखों में सरैताबाद) और नमो घाट के पास किला कोहना (गोवर्द्धन धाम मंदिर के ऊपर वाला क्षेत्र) में 4.19 एकड़ सरकारी जमीन अगले 90 साल तक सीआरपीएफ के पास ही रहेगी। विश्वनाथ धाम परिसर में किसी भी आपात स्थिति में कम से कम समय में सुरक्षाकर्मी एक्शन ले सकेंगे।

राज्य सरकार की ओर से अब सीआरपीएफ को धाम में स्थायी रूप से मुस्तैद करने का फैसला लिया गया है। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुरक्षित माहौल मिलेगा। बिना किसी खतरे के दर्शन की व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूती मिलेगी। तहसील सदर स्थित ग्राम किला कोहना और सरैताबाद में 4.19 एकड़ सरकारी भूमि गृह मंत्रालय को निःशुल्क पट्टे पर आवंटित की जाएगी। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X