Happy Dev Uthani Ekadashi 2026 Wishe: आज देवउठनी एकादशी मनाई जा रही है, जिसे हिंदू धर्म में बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और इसी के साथ चातुर्मास का समापन हो जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर कई स्थानों पर तुलसी विवाह भी कराया जाता है। इसके अलावा, इस दिन दान-पुण्य और शुभ कार्यों का विशेष महत्व होता है। देवउठनी एकादशी के साथ ही शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाती है। इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में आप भी देवउठनी एकादशी के पावन मौके पर इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
देवउठनी एकादशी 2026: श्रीहरि के इन 5 शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि




