शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शहडोल:उत्तराखंड में बस हादसे ने छीनी दो भाइयों की जिंदगी, ऋषिकेश में हुआ अंतिम संस्कार – Bus Accident In Uttarakhand Claims The Lives Of Two Brothers; Mourning Descends Upon Shahdol
शहडोल

शहडोल:उत्तराखंड में बस हादसे ने छीनी दो भाइयों की जिंदगी, ऋषिकेश में हुआ अंतिम संस्कार – Bus Accident In Uttarakhand Claims The Lives Of Two Brothers; Mourning Descends Upon Shahdol

November 20, 2026


Bus accident in Uttarakhand claims the lives of two brothers; mourning descends upon Shahdol.

शहडोल के रहने वाले थे।

विस्तार

उत्तराखंड की यात्रा पर निकले शहडोल के एक परिवार के लिए सफर जिंदगीभर का दर्द बन गया। टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में शहडोल के दो सगे भाइयों की जान चली गई, जबकि परिवार की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही शहडोल में रहने वाले परिजनों और परिचितों में शोक है। गुरुवार को ऋषिकेश में दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें- इंदौरः 3 बड़े प्रोजेक्ट्स की शूटिंग होगी, शहर के युवाओं को मिलेगा शीर्ष सितारों के साथ काम करने का मौका

जानकारी के अनुसार शहडोल निवासी दीपक गुप्ता (50) अपने छोटे भाई विकास गुप्ता और बेटी आर्या (22) के साथ उत्तराखंड घूमने गए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे ऋषिकेश से बद्रीनाथ की ओर जा रही बस टिहरी जिले के गुलर बाजार के पास अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। हादसे के समय बस में लगभग 34 यात्री सवार थे। दुर्घटना में नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। मृतकों में दीपक और उनके छोटे भाई विकास भी शामिल थे। हादसे में घायल आर्या को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। परिजनों के लिए राहत की बात यह रही कि उपचार के दौरान उसकी हालत में सुधार हुआ। गुरुवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

जिला न्यायालय में पदस्थ थे दीपक

दीपक गुप्ता शहडोल जिला न्यायालय में पदस्थ थे। उनकी पत्नी कीर्ति गुप्ता शहर के महर्षि स्कूल में वाइस प्रिंसिपल हैं। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार के सदस्य उत्तराखंड पहुंच गए थे। गुरुवार को ऋषिकेश में दीपक और विकास का अंतिम संस्कार किया गया। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार में दीपक की वृद्ध मां, पत्नी कीर्ति और बेटी आर्या रह गई हैं। एक साथ दो बेटों को खोने से मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं महर्षि स्कूल परिवार ने भी घटना पर शोक जताते हुए कीर्ति गुप्ता और उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X