एमपी:शराब के नशे में तालाब किनारे बैठा रहा युवक, ठंड से कांपते-कांपते मौत; अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम – A Young Man Died From The Cold In Shahdol; He Spent The Entire Night Shivering By The Side Of A Pond

सिंहपुर थाना क्षेत्र का मामला।
November 19, 2026

सिंहपुर थाना क्षेत्र का मामला।
शहडोल जिले में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही शहडोल प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा। इस बीच सिंहपुर थाना क्षेत्र में ठंड लगने से 35 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में रातभर तालाब के किनारे बैठा रहा और ठंड से कांपता रहा। सुबह ग्रामीणों ने उसे इस हालत में देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे घर ले गए और आग जलाकर व गर्म कपड़े पहनाकर शरीर गर्म करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान सूरज कोल पिता भइयालाल कोल (35), निवासी ग्राम अर्झला, थाना खैरहा, हाल निवासी एताझर के रूप में हुई है। बताया गया कि सूरज पिछले पांच वर्षों से अपने ससुराल एताझर में रह रहा था। वह घर से किसी काम के सिलसिले में शहडोल जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा।
तड़के वह दूधि तालाब के पास बैठा ठंड से कांपता मिला। गांव के एक व्यक्ति ने उसे पहचानकर उसके ससुर को सूचना दी। इसके बाद पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य गर्म कपड़े लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग जलाकर उसे गर्म करने का प्रयास किया और फिर घर ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे सिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
पढ़ें: रोटी देने की बात पर पिता से भिड़ा बेटा, लकड़ी के फाचरे से पीटकर कर दी हत्या; सिर-मुंह पर किए चार-पांच वार
शराब के नशे में रातभर तालाब किनारे बैठा रहा
सिंहपुर मेडिकल ऑफिसर ईश्वर प्रसाद लोधी ने बताया कि युवक शराब के नशे में था। प्रथम दृष्टया शरीर पर ठंड का असर होने से मौत होने की आशंका है। युवक का पोस्टमार्टम किया गया है। मौत के विस्तृत कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
सिंहपुर थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि युवक के अधिक शराब पीने के कारण रातभर तालाब किनारे बैठे रहने की जानकारी मिली है। सुबह वह ठंड से कांपता हुआ मिला था। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
November 18, 2026
पांडव नगर स्थित गुड शेफर्ड कॉन्वेंट स्कूल परिसर में स्कूटी सवार तीन युवकों ने बड़ा बम पटाखा फेंककर धमाका किया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। स्कूल प्रबंधन ने एसपी कार्यालय और कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
November 17, 2026
परिजनों के समझाते थाना प्रभारी। विस्तार शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के राममोहनी निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मृतक की पहचान राहुल नामदेव के रूप में हुई है। उसका शव छत्तीसगढ़ के जनकपुर थाना क्षेत्र में मनेंद्रगढ़ तिराहा के पास […]
November 17, 2026
रामपुर बटुरा मेगा प्रोजेक्ट में कार्यरत जय अम्बे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कैंप में सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से कैंप में रखे सामान और अन्य संसाधनों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। शुरुआती जानकारी में नुकसान का आंकड़ा करोड़ों रुपये तक पहुंचने की आशंका जताई […]
