Baghpat News:बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को हराया – Red House Defeated Blue House In The Final Of The Basketball Competition
-शहर के चमरावल रोड स्थित सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन
फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को हराकर जीत दर्ज की।
जूनियर बालक वर्ग का फाइनल मैच रेड हाउस और ग्रीन हाउस के बीच खेला गया। रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को 19-12 से हराया। इस मैच में रेड हाउस के सिद्धार्थ ने नौ अंक बनाए। अंशुमान ने सात और विराट ने तीन अंक प्राप्त किए। ग्रीन हाउस के रहमान ने छह अंक हासिल किए। हिमांशु ने चार और अनिरुद्ध ने दो अंक बनाए। सब जूनियर बालक वर्ग का फाइनल रेड हाउस और ब्लू हाउस के बीच हुआ। रेड हाउस ने ब्लू हाउस को 22-15 से मात दी। रेड हाउस के नक्ष ने 15 अंक, सक्षम ने चार और दक्ष ने तीन अंक प्राप्त किए। ब्लू हाउस के निशांत ने सात, रुद्र ने छह और माधव ने दो अंक बनाए। रेड हाउस के अंशुमन और नक्ष को प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। सिद्धार्थ को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में यश, अभिनव, अनमोल, अर्पित, अर्जुन, अनुभव, सिद्धांत, नक्ष आयुष, समर, रहमान, जुनैद, वंश आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अक्षय, राजीव कुमार, बबलेश कुमार, अजीत, हनित, कृष्ण कुमार, गौरव कुमार, इमरान आदि मौजूद रहे।
