शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रयागराज

Prayagraj News:वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गिरा, गई जान – A Young Man On A Motorcycle Fell After Being Struck By A Vehicle And Lost His Life.a Young Man On A Motorcycle Fell After Being Struck By A Vehicle And Lost His Life

November 20, 2026


महेवाघाट क्षेत्र में बुधवार की रात अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पलवा गांव निवासी दीपक सिंह (36) पुत्र सोहन सिंह बुधवार 18 नवंबर की शाम बाइक से राजापुर गए थे। रात करीब आठ बजे वह बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान एचपी पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दीपक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल दीपक को जिला चिकित्सालय मंझनपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि उनका दम रास्ते में ही टूट गया होगा। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवारीजन रोने-बिलखने लगे।

मृतक के पिता सोहन सिंह की तहरीर पर महेवाघाट पुलिस ने 19 नवंबर को अज्ञात चारपहिया वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक नितेश कुमार त्रिपाठी को सौंपी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X