Banda News:कार्तिक मेले में पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान – Five Lakh Devotees Are Expected To Reach The Kartik Fair

फोटो-14- थाना कालिंजर में बैठक करते एसडीएम व सीओ नरैनी। संवाद
November 20, 2026

फोटो-14- थाना कालिंजर में बैठक करते एसडीएम व सीओ नरैनी। संवाद
= छह मार्गों पर बैरियर लगाकर नियंत्रित होगा आवागमन
= पेयजल के लिए टैंकरों की होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
कालिंजर। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले पांच दिवसीय मेले में पांच से छह लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। तैयारियों को लेकर थाना कालिंजर परिसर में एसडीएम और सीओ नरैनी ने अधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। दुर्ग मार्ग की बदहाली को मेला शुरू होने से पहले दुरुस्त कराने और परिसर से मलबा हटाने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि भीड़ और यातायात नियंत्रण के लिए बांदा, सतना, पन्ना, बघेलावारी-चित्रकूट और किला मार्ग पर बैरियर लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए जल निगम के टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। कालिंजर दुर्ग जाने वाले मार्ग की बदहाली का मुद्दा भी लोगों ने उठाया। पहाड़ की ओर दीवार निर्माण के चलते सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पर एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सड़क की सफाई कराने और आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए। मेला परिसर में पड़ी निर्माण सामग्री तत्काल हटाने को कहा गया।
ग्राम प्रधान दयाराम सोनकर ने सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस बार मेले के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने दुकानदारों से दोहरी वसूली का मामला भी उठाया। बताया कि दुकानदारों से मकान मालिक और मेला कमेटी दोनों शुल्क लेते हैं। बैठक के बाद एसडीएम और सीओ ने मेला परिसर तथा कालिंजर दुर्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
November 20, 2026
फोटो-11- भाग फिरंगी भाग नाटिका का मंचन करतीं छात्राएं। स्रोत: विद्यालय – राजकीय हाईस्कूल में रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई संवाद न्यूज एजेंसी बांदा। राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में बृहस्पतिवार को रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर वीरांगना जन्मोत्सव मनाया गया। कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों […]
November 19, 2026
– विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा के जिलाध्यक्ष ने दस लोगों के खिलाफ दी तहरीर – पनगरा के खेल मैदान में रखे गोवंश, तहसीलदार और पुलिस ने की जांच संवाद न्यूज एजेंसी नरैनी। तहसील क्षेत्र में बुधवार देर रात मध्य प्रदेश से करीब 250 गोवंश बिना अनुमति के लाए जाने के आरोप है। विश्व हिंदू महासंघ […]
November 19, 2026
– 20 नवंबर से जिला व तहसील मुख्यालयों पर लगेंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र संवाद न्यूज एजेंसी बांदा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कुल मतदेय स्थलों के आठ फीसदी के […]
