शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Banda News:सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनाया वीरांगना जन्मोत्सव – Birth Anniversary Of The Brave Heroine Celebrated With Cultural Programs
बांदा

Banda News:सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनाया वीरांगना जन्मोत्सव – Birth Anniversary Of The Brave Heroine Celebrated With Cultural Programs

November 20, 2026


Birth anniversary of the brave heroine celebrated with cultural programs

फोटो-11- भाग फिरंगी भाग नाटिका का मंचन करतीं छात्राएं। स्रोत: विद्यालय

– राजकीय हाईस्कूल में रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में बृहस्पतिवार को रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर वीरांगना जन्मोत्सव मनाया गया। कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। छात्राओं ने भाग फिरंगी भाग नाटिका का मंचन किया। वीरांगनाओं के साहस, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से परिचित कराया गया।

प्रधानाचार्या डॉ. शशि मिश्रा ने विद्यालय परिवार को बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई। नंदिनी ने रानी लक्ष्मीबाई, अवनी ने झलकारी बाई और दिशा ने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई। रक्षा, गायत्री और खुशी ने लघु नाटिका के माध्यम से प्रस्तुति दी। कीर्ति कसौंधन, अनीता देवी, रंजीता कुमारी, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X