शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:अनंत सिंह की बेटी का आज तिलकोत्सव, दूल्हे को देंगे डिफेंडर; पटना में कहां पर खास तैयारी? – Grand Tilak Ceremony Of Anant Singh’s Daughter Shivangi Singh In Patna Today
पटना

बिहार:अनंत सिंह की बेटी का आज तिलकोत्सव, दूल्हे को देंगे डिफेंडर; पटना में कहां पर खास तैयारी? – Grand Tilak Ceremony Of Anant Singh’s Daughter Shivangi Singh In Patna Today

November 20, 2026


Grand Tilak Ceremony of Anant Singh’s Daughter Shivangi Singh in Patna Today

अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी ऋषिकेश से हो रही है।

विस्तार

मोकामा से विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह का शुभ तिलकोत्सव शुक्रवार को पटना के दानापुर स्थित दी ऑर्गेनो रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर रिसॉर्ट को भव्य तरीके से सजाया गया है। मेहमानों के स्वागत, खानपान और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि तिलकोत्सव में करीब पांच हजार खास मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। बिहार की राजनीति से जुड़े कई नेताओं, विधायकों और मंत्रियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। विधायक अनंत सिंह अपने तीनों बेटों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ समारोह में शामिल होंगे। इस आयोजन का एक खास आकर्षण दूल्हे ऋषिकेश कुमार को दी जाने वाली डिफेंडर गाड़ी होगी। अनंत सिंह तिलकोत्सव के मौके पर उन्हें यह गाड़ी भेंट करेंगे।

अमेरिका से एमबीए कर चुके हैं होने वाले दामाद

शिवांगी सिंह की शादी पटना जिले के बिहटा स्थित कृष्णानगर निवासी रणविजय सिंह के बेटे ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से तय हुई है। ऋषिकेश के पिता सीआरपीएफ में कमांडेंट हैं। ऋषिकेश ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है और पिछले कई वर्षों से अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं। शादी से पहले बिहटा में उनके परिवार के नवनिर्मित आवास पर गृह प्रवेश का कार्यक्रम भी संपन्न हो चुका है।

बिहार: अनंत सिंह की बेटी की शादी का पंडाल कैसा दिखेगा? कहां-कहां के कारीगर आकर क्या बना रहे, देखिए

25 नवंबर को पैतृक गांव नदवां में होगी शादी

तिलकोत्सव के बाद शादी से जुड़ी रस्में भी शुरू हो जाएंगी। 23 नवंबर को हल्दी और 24 नवंबर को मेहंदी एवं संगीत का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 25 नवंबर को बाढ़ क्षेत्र स्थित अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। विवाह समारोह के लिए गांव में दस बीघे से अधिक जमीन पर पंडाल तैयार किया जा रहा है। आयोजन में करीब पांच लाख लोगों के लिए भोज का इंतजाम किया जा रहा है। 

25 बीघा में बन रहा जयमाला स्थल, आधा दर्जन हेलीपैड तैयार

शादी को लेकर नदावां में बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। गांव में करीब आधा दर्जन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। वहीं, लगभग 25 बीघा जमीन पर जयमाला के लिए मंडप और मेहमानों के भोजन के लिए स्टॉल तैयार किए जा रहे हैं। गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर घुड़दौड़ के लिए अलग मैदान भी बनाया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X