शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अपनी 1000 क‍िमी की म‍िसाइल और हथ‍ियारों की टेस्‍ट‍िंग के ल‍िए जापान ने भारत को ही क्‍यों चुना?
नॉलेज

अपनी 1000 क‍िमी की म‍िसाइल और हथ‍ियारों की टेस्‍ट‍िंग के ल‍िए जापान ने भारत को ही क्‍यों चुना?

November 20, 2026


होमताजा खबरनॉलेज

अपनी म‍िसाइल और हथ‍ियारों की टेस्‍ट‍िंग के ल‍िए जापान ने भारत को क्‍यों चुना?

Last Updated:

गुरुवार को टोक्‍यों में हुई भारत-जापान की मंत्रीस्‍तरीय बातचीत में कुछ अहम फैसले हुए हैं. इसमें दोनों देशों के बीच डिफेंस और सिक्योरिटी पार्टनरशिप बढ़ाने के कई कदम उठाए गए हैं. इस बातचीत में एक अहम फैसला ये हुआ है कि जापानी सेना पहली बार भारत में फायरिंग रेंज में लाइव-फायर ट्रेनिंग करेगी. पर आखिर जापान ने भारत को ही अपनी म‍िसाइलों की टेस्‍टिंग के ल‍िए क्‍यों चुना?

अपनी म‍िसाइल और हथ‍ियारों की टेस्‍ट‍िंग के ल‍िए जापान ने भारत को क्‍यों चुना?Zoom

दोनों देशों ने अपने बीच बढ़ती डिफेंस और सिक्योरिटी पार्टनरशिप का स्‍वागत क‍िया है. (Image-AI)

जापानी सेना पहली बार भारत में फायरिंग रेंज में लाइव-फायर ट्रेनिंग करने जा रही है. इसमें म‍िसाइल अभ्‍यास भी शाम‍िल है. गुरुवार को टोक्यो में चौथी भारत-जापान 2+2 वार्ता के बाद दोनों देशों म‍िलकर इसका ऐलान क‍िया है. इस बातचीत के ल‍िए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर जापान में अपनी समकक्षों शिंजिरो कोइज़ुमी और तोशिमित्सु मोटेगी से म‍िले और दोनों देशों ने गुरुवार को एक लेटर ऑफ़ इंटेंट (LOI) पर साइन किया. दोनों देशों ने अपने बीच बढ़ती डिफेंस और सिक्योरिटी पार्टनरशिप का स्‍वागत क‍िया है. दोनों देशों के बीच हो रही ये साझेदारी बेहद खास है.

रक्षा-सहयोग के क्‍या-क्‍या अहम फैसले हुए?

अपने हथियारों की टेस्टिंग के लिए जापान भारत को क्यों चुना?
जापान खास तौर पर अपनी करीब 1000 किलोमीटर मारक क्षमता वाली टाइप-25 एंटी-शिप मिसाइल और छोटे अटैक ड्रोन को टेस्ट करना चाहता है. इसके ल‍िए अब वह भारत की फाइरिंग रेज का इस्‍तेमाल करेंगे. उसकी वजह ये है कि जापान के पास टेस्टिंग के लिए उतनी रेंज वाली खाली जगह नहीं है कि वो 1000 किलोमीटर वाली मिसाइल की टेस्‍ट‍िंग कर सके. जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोईजुमी ने कहा, हम इस बात पर सहमत हुए कि अगले साल जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्स पहली बार भारत के फायरिंग रेंज का इस्तेमाल करेगी. यह रणनीतिक रूप से भी एक बड़ा कदम है.

जापान कई अलग-अलग द्वीपों से बना देश है. ऐसे में उसके ल‍िए म‍िसाइलों के लाइव-फायद टेस्‍ट‍िंग की रेंज वाली जगह हमेशा ही परेशानी खड़ी करती है. इस देश में आबादी का घनत्‍व काफी ज्‍यादा है और समुद्र के पास के इलाकों में कई व्‍यापार‍िक गतिविधियां चलती हैं. ऐसे में जापान म‍िसाइलें बना तो रहा है, लंबी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण करने के लिए बड़े और सुरक्षित फायरिंग क्षेत्र की जरूरत होती है. जो उसके पास नहीं है. ऐसे परीक्षणों के लिए समुद्र में भी पर्याप्त खाली जगह ढूंढनी पड़ती है, जिससे किसी जहाज या नागरिक गतिविधि को खतरा न पहुंचे. पर इस समझौते के बाद उसकी ये परेशानी हल हो गई है. भारत में इस ल‍िहाज से काफी बेहतर हालात हैं. हमारे देश में काफी बड़ा ड‍िफेंस ट्रेनिंग एरिया और समुद्र में बड़े ऑपरेशनल स्पेस मौजूद हैं.

authorimg
दीप‍िका शर्मा News Editor

दीपिका शर्मा पिछले 7 सालों से News18 Hindi से जुड़ी हुई हैं और इन द‍िनों ‘नॉलेज’ सेक्‍शन के ल‍िए देश-दुनिया की खबरों पर ड‍िटेल और लॉन्‍ग-रीड आर्ट‍िकल्‍स ल‍िखने में माहिर हैं. इत‍िहास के पन्नों …

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X