शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rajasthan Chunav Result Live:गांवों में कांग्रेस का परचम, जिला परिषद से पंचायत समितियों तक भाजपा को मिले झटके – Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live Vote Counting Winners List News In Hindi
जयपुर

Rajasthan Chunav Result Live:गांवों में कांग्रेस का परचम, जिला परिषद से पंचायत समितियों तक भाजपा को मिले झटके – Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live Vote Counting Winners List News In Hindi

November 20, 2026


11:51 AM, 20-Nov-2026

पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल के पुत्र गौरव पंचायत समिति सदस्य चुनाव जीते

बीकानेरः कांग्रेस के पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल के पुत्र गौरव पंचायत समिति सदस्य चुनाव जीते। पुत्री सरिता जिला परिषद सदस्य के चुनाव में बढ़त पर

11:49 AM, 20-Nov-2026

सवाई माधोपुर पंचायत समिति की सभी 23 सीटों के परिणाम घोषित

सवाई माधोपुर पंचायत समिति की सभी 23 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। जिनमें से 15 सीटों पर कांग्रेस, 6 पर बीजेपी और 2 सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है।

11:46 AM, 20-Nov-2026

दौसा की महवा पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय

दौसा के पंडित नवलकिशोर शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज परिसर में पंचायती राज चुनाव की काउंटिंग चल रही है। यहां जिला परिषद के 37 वार्डों और 14 पंचायत समितियों के 240 सदस्यों के लिए मतगणना जारी है।

महवा पंचायत समिति में कांग्रेस ने 10 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा को 3 और अन्य उम्मीदवारों को 2 वार्डों में जीत मिली है। जबकि सिकराय पंचायत समिति में अब तक कांग्रेस ने 3 और भाजपा ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है।

सुबह 8 बजे शुरू हुई काउंटिंग में अलग-अलग पंचायत समितियों की मतगणना 5 से 12 राउंड में चल रही हैं। इसके लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के चलते जगह-जगह जाम

जिला मुख्यालय पर सोमनाथ चौराहे,कलेक्ट्रेट सर्किल ,गुप्तेश्वर रोड सहित जगह जगह जाम लगा हुआ है खुद ट्राफिक इंचार्ज गोपाल शर्मा सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभाले हुए हैं जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित है।

11:37 AM, 20-Nov-2026

अब तक के परिणामों पर एक नजर

राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में पंचायत चुनावों के शुरुआती नतीजे कांग्रेस के पक्ष में जाते दिखाई दे रहे हैं। जिला परिषद के घोषित परिणामों से लेकर पंचायत समितियों के नतीजों तक कांग्रेस ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। भाजपा को कई क्षेत्रों में जीत मिली है, लेकिन सिरोही जैसे जिलों में पार्टी को अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिली। आबूरोड में भाजपा महज एक सीट जीत सकी। दूसरी ओर, जैसलमेर की भणियाणा और बीकानेर की लूणकरणसर पंचायत समिति में भी कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है। इन नतीजों में आरएलपी, बीएपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कुछ क्षेत्रों में अपनी ताकत दिखाई है।

शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना में पहले पोस्टल बैलेट और फिर ईवीएम के वोटों की गिनती की जा रही है। जिला परिषद के अब तक घोषित 14 परिणामों में कांग्रेस ने 11 सीटें जीती हैं। भाजपा को दो और आरएलपी को एक सीट मिली है। वहीं, प्रदेश की 22 पंचायत समितियों के 196 वार्डों के परिणाम सामने आ चुके हैं। अभी कई जिलों में मतगणना जारी है।

सिरोही में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ा, आबूरोड में सिर्फ एक सीट

पंचायत चुनावों के नतीजों में सिरोही जिला खास तौर पर चर्चा में है। यहां कांग्रेस ने पंचायत समिति स्तर पर भाजपा के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। सिरोही पंचायत समिति की 12 में से नौ सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को तीन सीटें मिलीं।

आबूरोड में कांग्रेस ने 15 सीटें जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की। यहां बीएपी को चार, निर्दलीय प्रत्याशियों को दो और भाजपा को केवल एक सीट मिली। मंडार पंचायत समिति के 15 वार्डों में कांग्रेस ने आठ और भाजपा ने चार सीटों पर जीत हासिल की। इन नतीजों से जिले की अलग-अलग पंचायत समितियों में कांग्रेस की बढ़त सामने आई है।

जिला परिषद के शुरुआती नतीजों में कांग्रेस को 11 सीटें

जिला परिषद के अब तक घोषित 14 परिणामों में कांग्रेस ने 11 सीटें अपने नाम की हैं। भाजपा को दो और आरएलपी को एक सीट मिली है। जयपुर जिला परिषद के 57 वार्डों में से 13 के नतीजे घोषित हुए हैं। इनमें कांग्रेस ने 10, भाजपा ने दो और आरएलपी ने एक सीट जीती है। जयपुर में मतगणना के लिए 243 टेबल लगाई गई हैं।

जैसलमेर और बीकानेर में भी कांग्रेस को बहुमत

जैसलमेर जिले की भणियाणा पंचायत समिति में कांग्रेस ने आठ सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। यहां आरएलपी ने चार सीटें जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भाजपा को दो और निर्दलीय को एक सीट मिली।

बीकानेर जिले की लूणकरणसर पंचायत समिति में भी कांग्रेस ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को तीन और आरएलपी को दो सीटें मिली हैं। यहां सभी 13 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं।

उच्चैन में निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत

भरतपुर जिले की उच्चैन पंचायत समिति में भाजपा और कांग्रेस दोनों को निर्दलीय प्रत्याशियों से चुनौती मिली। यहां निर्दलीयों ने नौ सीटें जीतीं, जबकि भाजपा और कांग्रेस को दो-दो सीटें मिलीं। आरएलपी और बसपा ने भी एक-एक सीट हासिल की। अलवर जिले की उमरैण पंचायत समिति के वार्ड चार से बसपा के मनोज विजयी हुए।

अजमेर में दिग्गज नेताओं के परिवारों से जुड़े प्रत्याशियों की जीत

अजमेर जिला परिषद के वार्ड 13 से भाजपा प्रत्याशी सुनीता लाम्बा ने 19 वोटों से जीत दर्ज की। वह पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट की पुत्रवधू हैं। वार्ड सात से कांग्रेस की कमलेश गुर्जर विजयी हुईं। वह पूर्व विधायक महेंद्र गुर्जर की पत्नी हैं। वार्ड चार से भाजपा के हंसराज चौधरी ने जीत हासिल की।

चार जिलों में अब 17 दिसंबर को होगी मतगणना

प्रदेश के कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर जिलों में मतगणना स्थगित कर दी गई है। इन जिलों में अब 17 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। ऐसे में शुक्रवार को सामने आ रहे नतीजों से प्रदेश की पूरी राजनीतिक तस्वीर स्पष्ट नहीं होगी।

11:30 AM, 20-Nov-2026

भाजपा को तगड़ा झटका

यूडीएच मंत्री पत्नी शांतिदेवी 57 मतों से हारीं।  भाजपा के दिग्गज नेता भंवर सिंह पलाड़ा की पत्नी सुशील कंवर पलाड़ा चुनाव हारीं। बीजेपी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के पुत्र पराक्रम राठौड़ जीते।

11:25 AM, 20-Nov-2026

रमा चोपड़ा चुनाव हारीं


बालाजी के दर्शन करने पहुंचे डोटासरा

जयपुर की निवर्तमान जिला प्रमुख रमा चोपड़ा वार्ड 18 से चुनाव हार गई हैं। उन्हें कांग्रेस के सुनील कुमावत ने परास्त किया है। इधर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सालासर पहुंचे। उन्होंने सालासर बालाजी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। 

डोटासरा के विधानसभा की तीनों पंचायत समितियों लक्ष्मणगढ़, नेछवा और बलारा पंचायत समिति में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है।

11:12 AM, 20-Nov-2026

अजमेर जिला परिषद चुनाव: भाजपा-कांग्रेस के साथ RLP ने भी दर्ज की जीत

अजमेर जिला परिषद चुनाव के नतीजों में अलग-अलग वार्डों से भाजपा, कांग्रेस और आरएलपी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट की पुत्रवधू सुनीता लांबा ने वार्ड नंबर 13 से 19 वोटों से जीत हासिल की। वहीं पूर्व विधायक महेंद्र गुर्जर की पत्नी कमलेश गुर्जर भी वार्ड नंबर 7 से विजयी रहीं।

अजमेर जिला परिषद के प्रमुख परिणाम

  • वार्ड नंबर 4: भाजपा के हंसराज चौधरी विजयी।

  • वार्ड नंबर 5: कांग्रेस की रजिया ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 7: कांग्रेस के पूर्व विधायक महेंद्र गुर्जर की पत्नी कमलेश गुर्जर विजयी।

  • वार्ड नंबर 13: पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट की पुत्रवधू सुनीता लांबा 19 वोटों से विजयी।

  • वार्ड नंबर 26: भाजपा की पूजा भंसाली ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 27: भाजपा के अर्जुन रावत विजयी।

  • वार्ड नंबर 28: कांग्रेस के ओमप्रकाश गुर्जर ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 33: आरएलपी के सलीम विजयी।

सिलोरा पंचायत समिति, अजमेर: वार्डवार चुनाव परिणाम

  • वार्ड नंबर 23: भाजपा की धारा ने 2,335 वोट प्राप्त कर कांग्रेस की सीता देवी (2,108 वोट) को 227 वोटों से हराया।

  • वार्ड नंबर 29: भाजपा की सजना देवी 3,253 वोट लेकर विजयी रहीं। कांग्रेस की कमला को 2,562 वोट मिले। जीत का अंतर 691 वोट रहा।

  • वार्ड नंबर 30: कांग्रेस की कंचन चौधरी ने 4,580 वोट प्राप्त कर भाजपा की रतनी देवी (4,497 वोट) को 83 वोटों से हराया।

  • वार्ड नंबर 31: भाजपा के श्रवण लाल ने 4,852 वोट लेकर जीत दर्ज की। आरएलपी के सुरेश सेवदा को 3,825 वोट मिले। जीत का अंतर 1,027 वोट रहा।

  • वार्ड नंबर 32: आरएलपी की मसूर ने 4,479 वोट प्राप्त कर भाजपा की संजू देवी (4,343 वोट) को 136 वोटों से हराया।

  • वार्ड नंबर 33: आरएलपी के सलीम ने 1,220 वोट लेकर जीत दर्ज की। भाजपा के बहादुर को 608 वोट मिले। जीत का अंतर 612 वोट रहा।

10:49 AM, 20-Nov-2026

दौसा पंचायत चुनाव: महवा में कांग्रेस को बढ़त, सिकराय में भी कई वार्डों के नतीजे घोषित

दौसा जिले की पंचायत समितियों में मतगणना के साथ नतीजे सामने आने लगे हैं। महवा पंचायत समिति में कांग्रेस ने 10 वार्डों पर जीत दर्ज की है। वहीं सिकराय, बसवा और अन्य क्षेत्रों से भी विजेता प्रत्याशियों की जानकारी सामने आई है।

महवा पंचायत समिति: वार्डवार विजेता

  • वार्ड नंबर 1 से भाजपा की गुड्डी देवी विजयी।

  • वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस के मनोज ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस की अमरबाई विजयी।

  • वार्ड नंबर 4 से भाजपा के धारासिंह ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की शैल कुमारी विजयी।

  • वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय मसीरी ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय संगीता विजयी।

  • वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस के श्रीराम ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस की मिथिलेश सैनी 837 वोटों से विजयी।

  • वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस के सत्यनारायण सैनी ने जीत दर्ज की।

महवा पंचायत समिति का दलवार परिणाम:

  • कांग्रेस: 10 वार्ड

  • भाजपा: 3 वार्ड

  • निर्दलीय: 2 वार्ड

सिकराय पंचायत समिति के परिणाम

  • वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस की धनकी देवी विजयी।

  • वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस की दीप्ति मीना ने 37 मतों से जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस के राकेश चौधरी 107 मतों से विजयी।

  • वार्ड नंबर 9 के बहरावंडा वार्ड से निर्दलीय जयनारायण सैनी ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 10 से भाजपा के चेतराम मीना विजयी।

  • वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस के घनश्याम मीना (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी) ने जीत दर्ज की।

दौसा जिले के अन्य परिणाम

  • बसवा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस की मीरा देवी विजयी।

  • घूमना से रामावतार मीना ने 197 वोटों से जीत दर्ज की।

मतगणना के शुरुआती रुझान

  • दौसा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 2 में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

  • सिकंदरा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 1 में कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

  • दौसा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 4 में दशरथ सिंह आगे चल रहे हैं।

10:42 AM, 20-Nov-2026

जीत की स्थिति

केकड़ी पंचायत समिति

अभी तक घोषित वार्डवार चुनाव परिणाम:

  • वार्ड नंबर 1 से भाजपा की यामिनी चौहान विजयी।

  • वार्ड नंबर 2 से भाजपा के हनुमान धाकड़ ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस के नोरत विजयी।

  • वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस की शांति ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस की रेणु बैरवा विजयी।

  • वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस की रामकन्या विजयी।

  • वार्ड नंबर 13 से भाजपा के इंद्र नारायण गुर्जर ने जीत दर्ज की।

सवाई माधोपुर जिला: वजीरपुर पंचायत समिति

वजीरपुर पंचायत समिति के सभी 11 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। वार्डवार विजेता प्रत्याशी:

  • वार्ड नंबर 1 से भाजपा के अशोक खटीक विजयी।

  • वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस की बृजवाई ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस की भगवंती विजयी।

  • वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस के मुकेश भाई ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 5 से निर्दलीय कमर सिंह विजयी।

  • वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस की गोरंती ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 7 से भाजपा की गीता मीणा विजयी।

  • वार्ड नंबर 8 से बसपा के सद्दाम ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस के धीर सिंह विजयी।

  • वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय सीमा ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय विमला विजयी।

चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति के सभी 11 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। वार्डवार विजेता प्रत्याशियों की सूची:

  • वार्ड नंबर 1: भाजपा की बीना देवी विजयी।
  • वार्ड नंबर 2: कांग्रेस की राजी देवी ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 3: कांग्रेस की पूजा बैरवा विजयी।

  • वार्ड नंबर 4: निर्दलीय सीमा ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 5: कांग्रेस के टीकाराम मीणा विजयी।

  • वार्ड नंबर 6: कांग्रेस के शंकरलाल गुर्जर ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 7: कांग्रेस की अनीता विजयी।

  • वार्ड नंबर 8: कांग्रेस के देशराज ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 9: कांग्रेस की वीरमला विजयी।

  • वार्ड नंबर 10: निर्दलीय राजेश ने जीत दर्ज की।

  • वार्ड नंबर 11: बसपा की रचना विजयी।

10:29 AM, 20-Nov-2026

जालोर पंचायत समिति चुनाव: अलग-अलग वार्डों में प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत

जालोर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं। अब तक घोषित नतीजों में कई वार्डों में कांग्रेस, भाजपा और आरएलपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

सरवाना पंचायत समिति

  • वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी महेश कुमार विजयी।
  • वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी अखेराज ने जीत दर्ज की।
  • वार्ड नंबर 1 से आरएलपी प्रत्याशी वाली विजयी।

चितलवाना पंचायत समिति

  • वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस प्रत्याशी हीरालाल विजयी।
  • वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी सरदारा ने जीत दर्ज की।

बागोड़ा पंचायत समिति

  • वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस प्रत्याशी नग सिंह विजयी।
  • वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी नारमला ने 920 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा की कैलास को हराया।
  • वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी पालु 300 वोटों से विजयी रहीं। उन्होंने भाजपा की केली देवी को हराया।
  • वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी ने 320 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा की अंतर को हराया।
  • वार्ड नंबर 4 से भी कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

जसवंतपुरा पंचायत समिति

  • वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी कोकु देवी 623 वोटों से विजयी रहीं।
  • वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी शांति देवी ने जीत दर्ज की।

रानीवाड़ा पंचायत समिति

  • वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस प्रत्याशी लीला देवी मंजीराम चौधरी विजयी रहीं।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X