शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देवास:जवान पवन का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, एक दिन बाद आने वाले थे घर; पत्नी से हुई थी आखिरी बातचीत – The Mortal Remains Of Soldier Pawan Yadav, A Resident Of Polay Jagir Village In Dewas District
देवास

देवास:जवान पवन का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, एक दिन बाद आने वाले थे घर; पत्नी से हुई थी आखिरी बातचीत – The Mortal Remains Of Soldier Pawan Yadav, A Resident Of Polay Jagir Village In Dewas District

November 20, 2026


The mortal remains of soldier Pawan Yadav, a resident of Polay Jagir village in Dewas district

देवास में जवान पवन को अंतिम विदाई दी गई।

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान ऊंचाई से गिरने के कारण जान गंवाने वाले देवास जिले के ग्राम पोलाय जागीर निवासी सेना के जवान पवन यादव (35) का पार्थिव शरीर देर शाम उनके पैतृक गांव पहुंचा। जवान के निधन की खबर से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। रात में पुलिस और सेना के जवानों की मौजूदगी में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजन, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

पत्नी ने कहा- बार-बार सैल्यूट मेरे शेर

पति के अंतिम दर्शन के दौरान पत्नी शोभा यादव खुद को संभाल नहीं सकीं। उन्होंने गर्व और भावुकता के साथ कहा, “कैसे शांत देख रहे हैं। मेरे पति तो शेर की तरह थे। ये हमेशा मेरे साथ रहेंगे। उन्होंने वादा किया था कि हर कदम पर मेरे साथ रहेंगे। बार-बार सैल्यूट मेरे शेर को, जिन्होंने मातृभूमि की सेवा में अपने प्राण न्योछावर किए।” 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X