शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
किसानों का हंगामा:बड़वानी में कपास के कम भाव पर भड़के कृषक, खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर चक्काजाम; डेढ़ घंटे थमा यातायात – Farmers In Barwani, Angered By Low Cotton Prices, Blocked The Khandwa-baroda Highway
बड़वानी

October 29, 2026

बड़वानी जिले की अंजड़ कृषि उपज मंडी में कपास के कम दाम मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार दोपहर खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण वाहनों की कतारें लग गईं और यात्री परेशान हुए। अधिकारियों की समझाइश के बाद यातायात बहाल हुआ।

किसानों का कहना था कि पिछले दो दिनों तक मंडी में कपास के अच्छे दाम मिल रहे थे, लेकिन अचानक भाव कम हो गए। फिलहाल किसानों को कपास के 7,200 से 8,500 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं। किसान कम से कम 9,400 से 9,500 रुपये प्रति क्विंटल भाव देने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ट्रैफिक और जर्जर सड़कों पर हाईकोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी, कहा- शिकायतें तो दर्ज हो रही, समाधान कहां है?

दोपहर दो बजे लगाया जाम

मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे किसानों ने खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सैकड़ों यात्री बसें, लोडिंग वाहन और चार पहिया गाड़ियां रास्ते में फंस गईं। बसों में सवार यात्रियों और स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

समझाइश के बाद बहाल हुआ यातायात

जाम की सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक समझाइश और प्रयासों के बाद दोपहर लगभग 3रू30 बजे किसान सड़क से हटने को तैयार हुए। इसके बाद हाईवे पर यातायात दोबारा शुरू हो सका।

कई किसानों ने नहीं बेची कपास

चक्काजाम समाप्त होने के बाद भी कपास के घटते भाव को लेकर किसानों में नाराजगी बनी रही। विरोध स्वरूप कई किसानों ने मंगलवार शाम तक अपनी फसल मंडी में नहीं बेची।

बड़वानी के अंजड़ में कपास के कम दाम पर किसान भड़क गए और चक्काजाम कर दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X