Unnao News:ट्रक में भिड़ी फार्च्यूनर कार, पिता-पुत्र सहित तीन घायल – Unnao News

हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: पुलिस
November 20, 2026

हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: पुलिस
सफीपुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार उसी से टकरा गई। घटना में पिता-पुत्र समेत तीन घायल हो गए। इसके साथ ही टाइल्स लदा ट्रक भी पलट गया। यूपीडा कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक मौके से भाग निकला।
कानपुर के गांधीग्राम जीटी रोड निवासी हिमांशु (35) पिता श्याम (60) के साथ फार्च्यूनर कार से मेरठ से गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते कानपुर लौट रहे थे। कार चालक उमेश चला रहा था। बुधवार रात करीब 10 बजे आसीवन थानाक्षेत्र गांव नेवादा के पास किलोमीटर संख्या 389 के आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने में फार्च्यूनर उसी में पीछे से टकरा गई। साथ ही ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में कार सवार पिता-पुत्र और चालक घायल हो गए।
यूपीडा की टीम ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, साथ ही पलटे ट्रक को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। घायल हिमांशु ने बताया कि ट्रक पहले से पलटा था। अंधेरे में दिखा नहीं और कार के एयर बैग भी नहीं खुले। आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कार चलते ट्रक में पीछे से टकराने की सूचना मिली थी। ट्रक का चालक भाग निकला है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: पुलिस
November 20, 2026
सर्वेश (फाइल फोटो) अचलगंज। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सकठूखेड़ा गांव के सामने गलत तरीके से सड़क पार कर रहे किसान की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के आसपास के गांवों के लोग अंडरपास से आवागमन में लंबी दूरी से बचने के लिए […]
November 20, 2026
औरास (उन्नाव)। मोहान-औरास मार्ग पर जमालनगर गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार कैटर्स की मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। वह हेलमेट लगाए था। लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला शीतलन टोला निवासी अवधेश का बेटा अनुराग […]
November 19, 2026
उन्नाव। अपहरण, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ अभियोजन पक्ष पर्याप्त साक्ष्य नहीं पेश कर सका। इसके साथ ही गवाहों के बयानों में भी विरोधाभास रहा। विसंगतियों के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम महेंद्र सिंह ने चारों को आरोपमुक्त करार दिया है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के […]
