शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:एक्सप्रेसवे पर सड़क पार कर रहे किसान की वाहन की टक्कर से मौत – Unnao News
उन्नाव

Unnao News:एक्सप्रेसवे पर सड़क पार कर रहे किसान की वाहन की टक्कर से मौत – Unnao News

November 20, 2026


unnao news

सर्वेश (फाइल फोटो)

अचलगंज। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सकठूखेड़ा गांव के सामने गलत तरीके से सड़क पार कर रहे किसान की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के आसपास के गांवों के लोग अंडरपास से आवागमन में लंबी दूरी से बचने के लिए कई स्थानों पर सेफ्टी ग्रिल तोड़कर अवैध तरीके से रास्ता बना लिया है। एक्सप्रेसवे की सेफ्टी ग्रिल और डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ स्थित खेतों पर जाते-आते हैं। अचलगंज थाना क्षेत्र के सकठूखेड़ा गांव निवासी सियाराम का बेटा सर्वेश (26) खेती करता था। बृहस्पतिवार की सुबह खेत जाने की बात कहकर निकला था लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटा।

इस पर परिजन खेत जाने के लिए निकले तो एक्सप्रेसवे पर सर्वेश खून से लथपथ मिला। पुलिस ने बिछिया सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि बेटे की शादी हुई थी, लेकिन चार महीने में ही टूट गई थी। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मां सियावती सहित अन्य परिजन बेहाल है। उप निरीक्षक अनिल पांडेय ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।

थानाध्यक्ष सुब्रतनारायण त्रिपाठी ने बताया कि हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X