शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ज्ञानवापी केस:मूलवाद में देरी पर हाईकोर्ट के महानिबंधक से शिकायत, नेक्स्ट फ्रेंड की भूमिका पर उठे सवाल – Gyanvapi Case Complaint Filed With High Court Registrar General Regarding Delays In Original Suit
वाराणसी

ज्ञानवापी केस:मूलवाद में देरी पर हाईकोर्ट के महानिबंधक से शिकायत, नेक्स्ट फ्रेंड की भूमिका पर उठे सवाल – Gyanvapi Case Complaint Filed With High Court Registrar General Regarding Delays In Original Suit

November 20, 2026


Gyanvapi case Complaint filed with High Court Registrar General regarding delays in original suit

Gyanvapi Case

विस्तार

1991 से लंबित ज्ञानवापी के मूल वाद संख्या (प्राचीन स्वयंभू भगवान श्री विश्वेश्वर विराजमान बनाम अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी व अन्य) की सुनवाई में हो रहे लगातार विलंब को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महानिबंधक से प्रशासनिक शिकायत की गई है। 

यह शिकायत भगवान श्री आदि विश्वेश्वर की भक्त और मूलवाद की वाद मित्र (नेक्स्ट फ्रेंड) अनुष्का तिवारी ने भेजी है, जिसकी प्रति वाराणसी के जिला न्यायाधीश को भी प्रेषित की गई है। शिकायत में कहा गया है कि 19 दिसंबर 2023 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस विवाद को राष्ट्रीय महत्व का बताते हुए 6 महीने में निस्तारण और अनावश्यक स्थगन रोकने के निर्देश दिए थे। बावजूद, 22 जनवरी 2026 से अब तक प्रभावी प्रगति नहीं हुई है। 

22 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक सिविल जज (सीनियर डिवीजन) फास्ट ट्रैक कोर्ट का पद रिक्त रहा और बाद में भी 20-25 दिनों की लंबी तारीखें लगती रहीं। इसके अलावा, 1 जनवरी 2026 को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से दाखिल पेपर संख्या 630 भी 18 नवंबर 2026 तक लंबित है, वहीं 14 नवंबर को मूल अभिलेख उपलब्ध न होने से सुनवाई टल गई। शिकायतकर्ता ने वादी देवता के वर्तमान नेक्स्ट फ्रेंड विजय शंकर रस्तोगी पर शीघ्र सुनवाई के लिए प्रभावी कदम न उठाने और दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X