शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

Hamirpur (himachal) News:छह-सात दिन बाद भी महज आधा घंटा मिल रहा पानी, अवाह के ग्रामीण परेशान – Even After Six To Seven Days, Water Is Available For Only Half An Hour; Villagers In Avah Are Distressed

November 20, 2026


बड़सर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत मक्कड़ के अवाह गांव में पेयजल आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में छह से सात दिन के अंतराल पर पानी की सप्लाई हो रही है और वह भी महज आधे घंटे में बंद हो जाती है।

ऐसे में ग्रामीणों को पीने के पानी के साथ घरेलू जरूरतें पूरी करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अनिक कुमार, वार्ड पंच हुक्म सिंह, बीरेंद्र कुमार, कमलेश कुमारी, पूर्ण चंद और वतन सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से गांव में पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं है।

छह-सात दिन इंतजार करने के बाद नलों में पानी आता भी है तो इतनी कम अवधि में परिवार की जरूरत के अनुसार पानी जमा करना मुश्किल हो जाता है।ग्रामीणों के अनुसार पानी की किल्लत के चलते खाना बनाने, कपड़े धोने, घरों की सफाई और पशुओं के लिए पानी जुटाना भी चुनौती बन गया है।

उन्होंने जल शक्ति विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने, मौके पर पहुंचकर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जांच करने और नियमित रूप से पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने की मांग की है।

कोट

क्षेत्र में पानी की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद यदि अवाह गांव में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है तो इसकी जांच करवाई जाएगी और समस्या का पता लगाकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। -जगजीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग बड़सर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X