शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुल्लू

Kullu News:साहिल ठाकुर अध्यक्ष, अरमान ठाकुर बने मंत्री – Sahil Thakur Becomes President, Arman Thakur Becomes Secretary

November 20, 2026


एबीवीपी कुल्लू इकाई की नई कार्यकारिणी गठित

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कुल्लू इकाई की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशांत नेगी की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी प्रशांत नेगी ने इकाई अध्यक्ष पद के लिए साहिल ठाकुर और इकाई मंत्री पद के लिए अरमान ठाकुर के नामों की घोषणा की। दोनों को वर्ष 2026-27 के लिए नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कार्यकारिणी में सलील ठाकुर, तनुज ठाकुर, शालू ठाकुर, शगुन ठाकुर और कृतिका को उपाध्यक्ष बनाया गया। सचिव पद की जिम्मेदारी अरमान को सौंपी गई। सहसचिव के रूप में नीरज, अमित, रौनी, तनु नेगी और अक्षिता शर्मा को नियुक्त किया गया। रोहित को कोषाध्यक्ष, सानिया ठाकुर को मीडिया प्रमुख तथा अनन्या ठाकुर और राहुल को सहमीडिया प्रमुख बनाया गया। इसके अलावा हेमंत को सोशल मीडिया प्रमुख, तनीषा ठाकुर को एसएफडी प्रमुख और तारा व निशा को सहप्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर संगठन के आगामी कार्यक्रमों, विद्यार्थी हितों से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X