शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:पेड़ों की कटाई के बाद थमा बिजली महादेव रोपवे का काम, कंपनी ने कुल्लू से समेटा कार्यालय – Bijli Mahadev Ropeway Project Stalled Company Shuts Kullu Office
कुल्लू

हिमाचल:पेड़ों की कटाई के बाद थमा बिजली महादेव रोपवे का काम, कंपनी ने कुल्लू से समेटा कार्यालय – Bijli Mahadev Ropeway Project Stalled Company Shuts Kullu Office

November 20, 2026


bijli mahadev ropeway project stalled company shuts kullu office

बहुद्देशीय भवन कुल्लू में खुला था राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटड का कार्यालय।
नेटवर्क

विस्तार

बिजली महादेव रोपवे के निर्माण को लेकर बढ़ते जनविरोध के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) ने कुल्लू स्थित अपना कार्यालय बंद कर दिया है। करीब 2.3 किलोमीटर लंबी इस रोपवे परियोजना का निर्माण पहले ही विरोध के चलते ठप पड़ा है। अब कंपनी का कार्यालय बंद होने से 284 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के भविष्य पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

एनएचएलएमएल ने जिला मुख्यालय कुल्लू के बहुउद्देश्यीय भवन में करीब डेढ़ साल पहले अपना कार्यालय खोला था। रोपवे निर्माण से जुड़ी तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं। इनमें वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित प्रक्रियाएं भी शामिल थीं। कंपनी ने पिरड़ी के पास निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया था लेकिन बिजली महादेव की पहाड़ी पर पेड़ों की कटाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया। लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध के चलते 67 पेड़ काटने के बाद निर्माण कार्य रोकना पड़ा। इसके बाद से परियोजना का काम आगे नहीं बढ़ पाया है। राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड (एनएलएमएल) के साइट इंजीनियर अंकित का कहना है कि कुल्लू में खुले कार्यालय को बंद कर दिया गया है। संबंधित कार्य को लेकर लोग फोन के माध्यम से हमें संपर्क कर सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X