शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कांगड़ा

Kangra News:नए घरों तक पहुंचेगी बिजली, सड़क पर लगेंगी बोलार्ड लाइटें – Electricity Will Reach New Homes, And Bollard Lights Will Be Installed Along The Roads

November 20, 2026


मंदल के पास मटौर रोड का एसडीएम ने किया निरीक्षण, खंभे लगाने के लिए चिह्नित होंगे स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी

गगल (कांगड़ा)। मंदल के पास मटौर रोड पर बन रहे नए आवासीय घरों को जल्द बिजली सुविधा मिलेगी। साथ ही सड़क किनारे बोलार्ड लाइटें लगाकर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए वीरवार को एसडीएम कांगड़ा अंजलि गर्ग ने अधिकारियों और तकनीकी टीम के साथ सड़क का निरीक्षण किया।

इस दौरान बिजली की नई लाइनें बिछाने और खंभे लगाने के लिए संभावित स्थानों का जायजा लिया गया। क्षेत्र में नए घरों का निर्माण तेजी से हो रहा है, लेकिन बिजली और सड़क पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

एसडीएम अंजलि गर्ग ने बताया कि नए आवासीय क्षेत्र तक बिजली पहुंचाने और राहगीरों की सुविधा के लिए बोलार्ड लाइटें लगाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इससे रात के समय सड़क पर आवाजाही भी सुरक्षित और सुगम होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X