शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च, अब तक 850 धावकों ने कराया पंजीकरण – Dharamshala Marathon 2 Anthem-launched 850 Runners Registered
कांगड़ा

हिमाचल:धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च, अब तक 850 धावकों ने कराया पंजीकरण – Dharamshala Marathon 2 Anthem-launched 850 Runners Registered

November 20, 2026


dharamshala marathon 2 anthem-launched 850 runners registered

धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च
नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को धर्मशाला स्थित सर्किट हाउस में धर्मशाला मैराथन 2.0 का आधिकारिक एंथम लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने मैराथन की जर्सी और मेडल का भी अनावरण किया। कांगड़ा वैली कार्निवल-2026 के तहत आयोजित होने वाली इस मैराथन में अब तक 850 से अधिक धावक पंजीकरण करवा चुके हैं। आयोजकों ने 20 दिसंबर तक देशभर से दो हजार से अधिक प्रतिभागियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

मैराथन में अलग-अलग आयु वर्गों के धावकों के लिए तीन, पांच, 10, 20 और 42 किलोमीटर की पांच श्रेणियां रखी गई हैं। इसके पहले संस्करण में करीब 1300 धावकों ने हिस्सा लिया था। दूसरे संस्करण के माध्यम से खेल और फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ धर्मशाला को पर्यटन गंतव्य के रूप में नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला मैराथन का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसके माध्यम से चिट्टे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा को हिमाचल की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए काम कर रही है। मैराथन जैसे आयोजन देशभर के लोगों को कांगड़ा की ओर आकर्षित करने में मददगार साबित होंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X