शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आजमगढ़:जमीन की पैमाइश के दौरान राजस्व निरीक्षक से भिड़ी महिला, वीडियो वायरल; फील्ड बुक गलत तैयार करने का आरोप – Woman Clashes Revenue Inspector During Land Survey Video Viral Alleges Incorrect Preparation Field Book
आज़मगढ़

आजमगढ़:जमीन की पैमाइश के दौरान राजस्व निरीक्षक से भिड़ी महिला, वीडियो वायरल; फील्ड बुक गलत तैयार करने का आरोप – Woman Clashes Revenue Inspector During Land Survey Video Viral Alleges Incorrect Preparation Field Book

November 20, 2026


Woman clashes revenue inspector during land survey video viral alleges incorrect preparation field book

वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो।
– फोटो : संवाद

विस्तार

आजमगढ़ के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के पासीपुर कंगालीपुर में जमीन की पैमाइश के दौरान राजस्व निरीक्षक और एक महिला के बीच विवाद हो गया। इस दौरान महिला और राजस्व निरीक्षक के बीच हुई कहासुनी और अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में उपजिलाधिकारी के निर्देश पर अतरौलिया थाने की पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, राजस्व निरीक्षक केके सिंह जमीन की पैमाइश करने के लिए पासीपुर कंगालीपुर पहुंचे थे। इसी दौरान महिला ने राजस्व निरीक्षक पर गलत तरीके से फील्ड बुक तैयार करने का आरोप लगाया। महिला का कहना था कि जमीन की पैमाइश में पक्षपात किया जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर महिला ने विरोध जताया और राजस्व निरीक्षक के साथ अभद्र व्यवहार किया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X