एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को सहारनपुर पहुंचेंगे। गठबंधन के बाद वह पहली बार सांसद चंद्रशेखर आजाद के छुटमलपुर स्थित आवास पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ओवैसी सबसे पहले सहारनपुर में जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह छुटमलपुर की हरिजन कॉलोनी स्थित गली नंबर-दो में सांसद चंद्रशेखर के आवास पर पहुंचेंगे। यहां दोनों नेता साथ में दोपहर का भोजन करेंगे।
डीएम से मुलाकात के बाद छुटमलपुर जाएंगे ओवैसी
ओवैसी के कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार दोपहर वह सहारनपुर में जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद छुटमलपुर पहुंचकर सांसद चंद्रशेखर आजाद के आवास पर जाएंगे। गठबंधन के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात होगी। ऐसे में इस दौरे को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: वेस्ट यूपी में मौसम: मेरठ में बढ़ा प्रदूषण का असर, धूप से दिन में राहत; रात के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड