शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खतरनाक है ये दवा:चाक के बुरादे और लैक्टोज मिलाकर बनाते थे नकली दवाएं, पांच राज्यों में नकली दवाओं का कारोबार – Fake Drug Racket Busted In Varanasi: Counterfeit Medicines Made Using Chalk Powder, Lactose
वाराणसी

खतरनाक है ये दवा:चाक के बुरादे और लैक्टोज मिलाकर बनाते थे नकली दवाएं, पांच राज्यों में नकली दवाओं का कारोबार – Fake Drug Racket Busted In Varanasi: Counterfeit Medicines Made Using Chalk Powder, Lactose

November 20, 2026


Fake Drug Racket Busted in Varanasi: Counterfeit Medicines Made Using Chalk Powder, Lactose

Fake Drug
ग्राफिक्स

विस्तार

बड़े ब्रांड की नकली दवाएं तैयार कर उनको बाजार में खपाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। अंतरराज्यीय गिरोह चाक के बुरादे, लैक्टोज समेत अन्य सामग्री से नकली टैबलेट तैयार करता था। चाक का बुरादा मिलाकर गोलियों को ठोस आकार दिया जाता था। ब्लिस्टर पैकिंग, एल्युमिनियम पैकिंग और कैप्सूल भरने वाली मशीनों के जरिये नामी कंपनियों के ब्रांडेड रैपर में नकली दवाएं पैक कर बाजार में भेजी जाती थीं। 

छापे में ब्लिस्टर पैकिंग से कैप्सूल भरने की मशीनें मिली हैं। एंटीबायोटिक, न्यूरो मेडिसिन और गैस की महंगी दवाएं गिरोह के निशाने पर थीं। दवाएं सस्ती रखी जाती थीं ताकि ज्यादा बिक्री हो सके। यह सच गिरफ्तार आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ रवि ने एसटीएफ को बताया है। 

एसटीएफ के मुताबिक, 10 दिनों तक गहनता जांच की जाएगी। दूसरी जांच एजेंसियां भी काम कर रही हैं। मामले का खुलासा 30 अक्तूबर 2026 को जंसा थाना क्षेत्र के कुरौना गांव स्थित मेसर्स एसपी मेडिकल स्टोर पर छापे से हुआ था। मेडिकल स्टोर संचालक सुनील कुमार पटेल वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका था। तलाशी में न्यूरोकाइंड- एसी समेत करीब पांच लाख रुपये की दवाएं बरामद की गई थीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X